12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरणमंच के तत्वावधान में श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस सुबह हुआ हवन पूजन

उझानी बदांयू 11 फरवरी।

नगर के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच के तत्वावधान में चल रही 11 दिवसीय श्रीराम कथा में आज बुधवार चतुर्थ दिवस प्रातः काल देश वासियों की सुख समृद्धि के लिए पंडित निर्मल शास्त्री व पंडित हरिओम जी के द्वारा मंत्रोच्चारण कर हवन-पूजन किया गया ।

हवन पूजन में यजमान के रूप में सिद्धान्त गोयल अपनी पत्नी तान्या गोयल के साथ उपस्थित होकर हवन में घी व सामग्री की आहुतियां अर्पित की ।

हवन में संजय मित्तल सर्राफ, अनिल तुलस्यान सर्राफ, राकेश वर्मा सर्राफ,कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बॉबी, अवधेश गोयल, राम मोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, आकाश दीप, कौशलेंद्र सोलंकी,प्रीती तुलस्यान, सारिका मित्तल,करुणा सोलंकी समेत भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष भक्तगण मौजूद रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस