12:23 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं । टिथोनस में जूनियर ने दी सीनियर्स को विदाई- अवनी को मिस फेयरवेल तथा अनन्य को मिला मिस्टर फेयरवेल का अवार्ड

टिथोनस में जूनियर ने दी सीनियर्स को विदाई
गुडलक पार्टी भी हुई आयोजित
अवनी को मिस फेयरवेल तथा अनन्य को मिला मिस्टर फेयरवेल का अवार्ड

बदायूं । मथुरा हाईवे स्थित टिथोनस इण्टरनेशनल स्कूल में सोमवार को फेयरवेल और गुडलक समारोह का आयोजन किया गया । बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में निर्णायक मंडल द्वारा मिस फेयरवेल का अवार्ड कक्षा 12 की छात्रा अवनी बबीता राज को दिया गया जबकि मिस्टर फेयरवेल का अवार्ड छात्र अनन्य दत्त शर्मा को दिया गया। इनके अतिरिक्त मिस टिथोनस का खिताब फातिमा तासीर तथा मिस्टर टिथोनस का खिताब प्रसंग सिंह को दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । विद्यालय की प्रबन्ध निर्देशिका मधु वंसल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए बच्चे किसी भी सपने को पूरा कर सकते हैं । उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी । विद्यालय के प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने कहा कि सभी स्टूडेंट परीक्षा पर फोकस रखते हुए पेपर दें और विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करें । विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहा है । एकेडमिक निदेशक शिल्पी बंसल ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं । यही बच्चे आगे चलकर विद्यालय अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करेंगे । उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य कठिन नहीं होता जरूरत होती है लगन और मेहनत की सो उन्हें बच्चों पर पूरा भरोसा है कि वह परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करेंगे । प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी । फेयरवेल के दौरान बच्चे भावुक भी नजर आए । कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस