12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में हवन-पूजन के बाद लग्ज़री गाड़ियों संग महाराज जी ने किया रोड-शो

नगर के एमजीपी फील्ड में दस दिवसीय रामकथा का आयोजन।

उझानी-बदांयू 8 फरवरी।

नगर के एमजीपी ग्राउंड पर आयोजित दस दिवसीय श्री रामकथा का आज मुख्य यजमान सिद्धार्थ गोयल की मोजुदगी में हवन-पूजन का आयोजन किया गया बाद में लग्ज़री कारों के काफिले के साथ नगर में कथावाचक महाराज द्वारा रोड-शो किया गया, बाजार में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

आज से श्री रामकथा की शुरुआत एमजीपी कालेज के खैल मैदान पर हवन-पूजन के साथ शुरुआत हो गई। विद्वान् रामकथा वाचक महाराज रमेश भाई शुक्ल व पंडित निर्मल शास्त्री ने मंत्रोच्चारण कर मुख्य यजमान सिद्धार्थ गोयल, अनिल तुलस्यान के साथ हवन-पूजन कर शुरुआत की।

श्री हनुमान गढ़ी मंदिर से श्री रामकथा से पहले लग्जरी कार के रूफटॉप पर दोनों महाराज द्वारा लोगों को रामकथा सुनकर पुण्य लाभ अर्जित करने का एक सुनहरा मौका बताया। बाज़ार में श्रृद्धालुओं द्वारा महाराज पर फूलों की बारिश कर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ स्वागत सत्कार किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन रामकथा सांयकाल चार बजे से होगी। वही प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस