12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

शैक्षिक भ्रमण पर ‘वृंदावन वैवरेज’ (कोका-कोला कम्पनी) बरेली पहुँचे मदर एथीना के विद्यार्थी

शैक्षिक भ्रमण वर्तमान शिक्षा प्रणाली का महŸवपूर्ण अंग है इसी क्रम में मदर एथीना के कक्षा-11 के वाणिज्य (कॉमर्स) के विद्याथी शैक्षिक भ्रमण हेतु ‘वृंदावन वैवरेज’ (यूनिट ऑफ कोका-कोला कम्पनी) बरेली पहुँचे। जहाँ उन्हें कंपनी के अधिकारी शैषेंद्र सिंह और अनिकेत सकेरा ने कंपनी के इतिहास और उसके उत्पादों से जुड़ी महŸवपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि कम्पनी 256 प्रकार के उत्पाद बनाती है तथा पूरे विश्व में एक दिन में एक बिलियन उत्पाद सर्व कर देती है। मैंगो जूस बनाने के लिये कम्पनी तोतापरी और एलफांसों जैसे उच्च गुणवŸाा वाले आमों का प्रयोग करती है। उन्होंने वहाँ किनले वॉटर प्लांट का निरीक्षण भी विद्यार्थियों को कराया तथा उसकी जानकारी देते हुये बताया कि कंपनी अपनी आवश्यकता का 85 प्रतिशत पानी ‘भूमिगत’ जल से प्राप्त करती है और साथ ही ‘वाटर हार्वेस्टिंग’ के द्वारा इसका 105 प्रतिशत वापस पूरा भी करती है। कंपनी का प्लांट स्वच्छता और गुणवŸाा की दृष्टि से विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार है, यह पूरी तरह स्वचालित प्लांट है। कम्पनी के उत्पादों की पैंकिंग के लिये प्रयोग में लाई जाने वाली बोतले भी कंपनी में ही बनाई जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लांट में प्रयोग हो रही मशीनों और उनकी कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।


विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने अपने संदेश में कहा कि शैक्षिक भ्रमण शिक्षा का व्यावहारिक रूप है। यह विद्यार्थियांे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करता है तथा उनमें समस्या समाधान की योग्यता उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से प्राप्त जानकारियाँ विद्यार्थियों के मानस पटल पर सदा के लिये अंकित हो जाती हैं। इससे विद्यार्थियों के चिंतन और तार्किक शक्ति को बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस