10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का आयोजन

आज मदर एथीना स्कूल में देश के कर्णधारों के भविष्य को सँवारकर उज्ज्वल बनाने हेतु शैक्षणिक परीक्षाओं के साथ-साथ जीवन की परीक्षाओं में भी तनावमुक्त होकर, बिना किसी भय के साहस, दृढ़ता और आनंदचित्त होकर उनमें सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया। विद्यालय में इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ, शिक्षकों आदि की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री के महŸवपूर्ण विचारों को आत्मसात किया। विद्यार्थियों ने जीवन के अमूल्य मूल मंत्र को जाना जिनसे कठिनाई के समय में भी परिस्थितियों को सहजता के साथ सुलझाया जा सके। उन्होंने बच्चों को अपने मन पर बाहरी दबाव का प्रभाव न पड़ने देने, अपनी आंतरिक क्षमता को समझने, गैजेट्स के गुलाम न बनने, नकारात्मकता से बचने आदि की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी के अंदर अभूतपूर्व क्षमता होती है। विद्यार्थियों के भीतर छिपी इस प्रतिभा को उजागर कर अभिभावकों एवं शिक्षकों को उनकी यथासंभव सहायता करने का प्रयास करना चाहिए। उनके इन अमूल्य विचारों एवं सुझावों का विद्यार्थियों के जीवन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा जोकि उनकी परीक्षाओं के साथ-साथ उनके भविष्य निर्माण में भी सहायक होगा।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं प्रेरणास्पद वातावरण की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। जिसमें हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बहुमूल्य विचारों का विशेष प्रभाव पड़ता है। हम सदैव अपने विद्यार्थियों को हर प्रकार से ऐसा माहौल प्रदान करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं जोकि उनके शैक्षिक जीवन के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य में भी महŸवपूर्ण भूमिका निभाने में सहयोग करेे। आशा करते हैं कि हर बार की भाँति इस बार भी बच्चें माननीय प्रधानमंत्री जी के जीवन-प्रेरक विचारों को अपनाते हुए अपने जीवन को सफल बनाएँगें।

विज्ञापन एक्सप्रेस