।
उझानी बदांयू 3 फरवरी।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैन पुर पुख्ता में आवारा सांडों का आतंक व्याप्त है फसलें तो चट करते ही हैं, भगाने पर कई किसानों को घायल भी कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रसाशन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या से निजात दिलाऐ।
गांव के ही एसपी सिंह,ननकू, राधे श्याम, सियाराम, जुगेंद्र सिंह,आराम सिंह आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मांग की है कि इन आवारा सांडों से फसल बचाना बहुत मुश्किल हो रहा है कड़कड़ाती ठंड में दिन-रात फसल रखाना पड़ रही है।
फिर भी नज़र बचते ही सांड व गाय का झुंड फसलें खा जाता है। भगाने की कोशिश की जाऐ तो यह सांड हिंसक हो जाते हैं कई किसानों के चोटें भी आईं हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
