8:20 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- मदर एथीना स्कूल की छात्रा अद्वितीया ने ‘क्लेट’ (कॉमन लॉ एडमिशन) परीक्षा में प्राप्त की 111वीं रैंक

बदायूं- मदर एथीना स्कूल के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय की कक्षा-12 की मेधावी छात्रा अद्वितीया ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट) जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 111वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया है। अद्वितीया की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उसकी इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास तथा शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रमुख रहा है। अद्वितीया प्रारंभ से ही एक परिश्रमी एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही है।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर अद्वितीया को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, अद्वितीया की यह सफलता न केवल उसके अथक परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि अद्वितीया भविष्य में भी कानून के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर देश और समाज का नाम रोशन करेगी। विद्यालय परिवार उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस