4:41 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी दिल्ली हाईवे पर भरे गंदे पानी को लेकर भाकियू भानु का पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

उझानी बदांयू 3 फरवरी

भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने कार्यकर्ताओं संग आज दिल्ली हाईवे रोड पर गांव कुडा नरसिंहपुर पर महीनों से भरे गंदे पानी को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया वहीं चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान ना हुआ तो विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाऐगा।

भाकियू के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा कि गांव से बच्चे साइकिल से स्कूल जाते है वह गहरे गड्ढों एवं पानी भरने से निकल नहीं पाते, इससे पहले कई वाहन पलट गए है इस वजह से सभी वाहन वाले लोग दूसरी रोंग साइड से निकल रहे है।

पीडब्ल्यूडी विभाग की सुस्ती के चलते दुर्घटना होने की स्थिति बनी रहती है और जिला प्रशासन मौन है अगर जल्द ये सही नहीं कराया गया तो भारतीय किसान यूनियन भानू जिला स्तरीय बड़ा आंदोलन करेगी।इस मौके पर जिला संघटन मंत्री अनिल ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष अंबियापुर सुरजीत एवं तमाम कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस