5:56 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर आधारित वैज्ञानिक कार्यक्रम

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश ,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अध्यक्ष जिलाधिकारी अवनीश राय, उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ,सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने विज्ञान लोकप्रिय करण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर आधारित विभिन्न वैज्ञानिक कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली में संपन्न करवाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गेश वार्ष्णेय वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर कोतवाली राजेंद्र सिंह पुंडीर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अमित पाठक ब्लॉक प्रमुख ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और पर्यावरण विषय पर समूह गान एवं लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया गया।


जनपद के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ो विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया ।
भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा दीप्ति कक्षा 11 की प्रथम स्थान पर रही, चार्ट एवं पोस्टर प्रतियोगिता में संविलयित विद्यालय बिसौली के बबलू जूनियर वर्ग मेंप्रथम स्थान पर रहे, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली की छात्रा कुमारी नूर आफसा किशोर वर्ग में प्रथम स्थान पर रही इसी कॉलेज की तरुण वर्ग में अंशिका प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बाल वर्ग में इला तथा वंदना प्रथम स्थान पर रहे, किशोर वर्ग में प्रतिष्ठा सक्सेना प्रथम स्थान पर रही जबकि तरुण वर्ग में कुमारी नव्या प्रथम स्थान पर रही।
महक,अंशिका,सेंफी, अंशी, अनामिका ,रुचि राजपूत, वर्षा, शगुन के मॉडल की भी प्रशंसा की गई।
जीलाट पब्लिक स्कूल बदायूंकी छात्रा आस्था, दीक्षा मंजू वैष्णवी ,अगम्या मिश्रा ,गोपाल शर्मा ,निधि ने भी विषय से संबंधित चार्ट एवं पोस्टर बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किये।
वेदांशी एवं गोपाल ने स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के संबंध में बहुत ही सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किये।
क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज पाल सिंह ने पर्यावरण विषय पर बहुत ही गहन एवं सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसे बहुत सराहा गया।
योग शिक्षक हरिओम वर्मा ने योग एवं स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों से फास्ट फूड छोड़ने और देसी ताजा तथा संतुलित भोजन लेने तथा नियमित, संयमित दिनचर्या बनाए रखने का आवाहनकिया। इस संबंध में एक अपनी रचना भी प्रस्तुत की।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री देशराज यादव, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी, पर्यावरण प्रमुख संदीप वाष्र्णेय, वरिष्ठ उप निरीक्षक शिवेंद्र सिंह भदोरिया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली की प्रधानाचार्या कुमारी अवंतिका, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय प्रचार प्रमुख प्रीतम सिंह सहित अनेक विद्वानों ने स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर प्रकाश डालते हुए जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं विवेक जौहरी एवं प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली संजीव यादव ने प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आशीर्वाद प्रदानकिया।
डॉ दीप्ति शुक्ला,डॉ प्रीति वार्ष्णेय,डॉक्टर स्वाति रानी, राहुल शंखधार, अमित शर्मा ने निर्णायक के रूप में सराहनीय कार्य किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेंद्र कुमार एवं रविकांत पांडे नेकिया।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने सभी वक्ताओं, अतिथिगण,शिक्षक,प्रधानाचार्य,मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी और बताया कि 7 फरवरी को जीलाट पब्लिक स्कूल आलापुर रोड बदायूं में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम और 9 फरवरी को बीआईआईएमटी ककराला रोडबदायूं में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस