10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-11 के जीव विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए ‘भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान’ (आई0वी0आर0आई0) के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन

मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-11 के जीव विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए ‘भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान’ (आई0वी0आर0आई0) के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया
मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-11 के जीव विज्ञान के विद्यार्थियों हेतु ‘भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान’ (आई0वी0आर0आई0) के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह संस्थान पशु विज्ञान शोध ओर शिक्षा के लिए देश का अग्रणी संस्थान है और पशुओं की बीमारियों और पशु स्वास्थ्य के विषय में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जहाँ पहुँचने पर वहाँ सीनियर टेक्नीकल ऑफीसर श्रीमान रवि प्रकाश जी एवं श्रीमान फहीम खान जी के निर्देशन में विद्यार्थियों को सबसे पहले वहाँ के संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। इसके अलावा एक विशेष स्थान आर्कटिक में विद्यार्थियों को मॉडल्स के माध्यम से विशिष्ट जानकारी प्रदान की गई एवं पशुओं के लिए बनाई जाने वाली वैक्सीन के विषय में भी ज्ञान प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को पशुओं के अस्पताल में भी ले जाया गया। जहाँ उनको बीमार पशुओं के उपचार संबंधी एवं अन्य विशेष जानकारी से अवगत कराया गया। अंत में विद्यार्थियों को वहाँ के ‘शरीर रचना विभाग’ भी ले जाया गया। जहाँ विद्यार्थियों ने जीवों के आंतरिक ढाँचे के विषय में जानकारी अर्जित की। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने का सशक्त माध्यम होते हैं। इससे विद्यर्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है तथा वे अपने करियर के प्रति अधिक जागरूक बनते हैं। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस