10:15 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

अब ज़मीन की रजिस्ट्री को होगी आधारकार्ड की ई-केवाईसी

अब ज़मीन की रजिस्ट्री को होगी आधारकार्ड की ई-केवाईसी।

सभी जिलों में कल से लागू।

बदांयू 1 फरवरी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था 1 फरवरी, 2026 से लागू हो गई है। इसके तहत, पक्षकार और गवाहों का आधार कार्ड से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करना होगा।

इस बदलाव का उद्देश्य जमीन की खरीद-फरोख्त में होने वाली धोखाधड़ी और जालसाजी को रोकना है। आधार वेरिफिकेशन से यह सुनिश्चित होगा कि जो व्यक्ति रजिस्ट्री दफ्तर में खड़ा है, वह वही है जिसका नाम दस्तावेज में दर्ज है।

नई व्यवस्था के तहत, रजिस्ट्री कराते समय केवल फोटो खींचना या अंगूठे का निशान लेना ही काफी नहीं रहेगा। निष्पादकों, पक्षकारों और गवाहों का आधार से प्रमाणीकरण ई-केवाईसी के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस