उत्तर प्रदेश शासन के सड़क सुरक्षा माह का समापन धूमधाम से हो गया। परिवहन एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेशव्यापी प्रतियोगिताओं में मंडल स्तर की प्रतियोगिता बरेली कॉलेज के सभागार में आयोजित हुई , जिसमें बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बरेली जनपदों के प्रथम विजेताओं ने हिस्सा लिया।भाषण प्रतियोगिता के विषय ‘सुरक्षित वाहन चालन में युवाओं की भूमिका’ में बदायूं के राजकीय महाविद्यालय के छात्र कुणाल शर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित कर ख्याति प्राप्त की। रील मेकिंग में उसी महाविद्यालय की छात्रा उपासना ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि प्रथम स्थान बरेली के रोहन यादव को मिला। लघु नाटिका प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं की छात्राओं ने अनमता इस्लाम के नेतृत्व में शानदार प्रस्तुति कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इन उपलब्धियों पर बदायूं के दोनों राजकीय महाविद्यालयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, प्राचार्य डॉ. वंदना, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. भावना सिंह, डॉ. हुकुम सिंह सहित समस्त स्टाफ ने विजेताओं को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
