9:12 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

रसूलपुर – विद्युत उप केंद्र करौलिया पर तैनात अवर अभियंता प्रदीप भारती को एंटी करप्शन रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

विद्युत उप केंद्र करौलिया थाना मूसाझाग पर तैनात अवर अभियंता प्रदीप भारती को एंटी करप्शन में₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव रसूलपुर में वसूली कैम्प से पकडा

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम को मिली कामयाबी अभियुक्त श्री प्रदीप बाबू भारती पुत्र रामभजनलाल निवासी मोहल्ला एमलजई जलाल नगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर हाल निवासी बन्नूबाल नगर थाना प्रेम नगर जनपद बरेली सम्प्रति अवर अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम ढाक वाली जारत बिजली घर बदायूं को 20,000/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया जाना”

आज दिनांक 30.01.2026 को उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति को अपनाते हुये श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्रीमान पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण सान्याल भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली ने टीम के अन्य सदस्यगण के साथ अभियुक्त प्रदीप बाबू भारती सम्प्रति अवर अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम ढाक वाली जारत बिजलीघर बदायूं को समय 12:10 पीएम पर उत्कोच के रूप में 20,000/- रुपये लेते हुये ग्राम रसूलपुर बिलहरी मकान रामौतार बिजली बिल बकाया जमा कैम्प थाना सिविल लाइन बदायूँ से रंगे हाथ पकड़ा गया।

2-शिकायतकर्ता श्री अमरजीत सिंह पुत्र स्व० सरवन सिंह निवासी ग्राम करोलिया थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ की माता के नाम नलकूप के विद्युत कनैक्शन हेतु इस्टीमेट बनाने के एवज में रुपये 20,000/- की रिश्वत उपरोक्त आरोपी प्रदीप बाबू भारती सम्प्रति अवर अभियन्ता के द्वारा मांगे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गयी, शिकायत का संज्ञान लेकर भ्र०नि०सं० बरेली की टीम द्वारा नियमानुसार तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुये प्रदीप बाबू भारती सम्प्रति अवर अभियन्ता उपरोक्त को उत्कोच की रकम रुपये 20,000/-(बीस हजार) लेते हुये रंगे हाथ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण सान्याल, भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मण्डल बरेली के द्वारा आरोपी प्रदीप बाबू भारती सम्प्रति अवर अभियन्ता के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

बरेली मण्डल बरेली का कोई भी पीड़ित व्यक्ति पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली के मो० 9454405475 एवं प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली इकाई। थाना के मो0नं0 9454401653 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस