वजीरगंज बदायूं
वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर बगरैन मार्ग पर सुबह कोहरा होने की वजह से टाटा 407 और पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दूध का कारोबार करने वाले पिकअप चालक 19 वर्षीय विनोद पुत्र अखलाक निवासी ग्राम कुर्बी की मौत हो गई वहीं टाटा 407 चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है रागिरो की सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने दोनों घायलों को घटनास्थल से अस्पताल भिजवाया जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया दूसरे डाटा 407 के चालक को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है मृतक विनोद के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com