अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद बदायूं एवं संपूर्ण सवर्ण समाज के तत्पावधान में जिला अध्यक्ष के बी गुप्ता के आवाहन पर भामाशाह चौक पर यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में यूजीसी हाय हाय ….काला कानून वापस लो ….जैसे नारों की गुंजायमान ध्वनि के साथ प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान के बी गुप्ता ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन्स 2026 का दायरा बहुत व्यापक है इसके दुष्परिणाम ब्लैकमेलिंग जैसे तमाम आपराधिक कृत्यों के रूप में धीरे धीरे सामने आएंगे।UGC के नए निर्देश , सबका साथ , सबका विकास और सबका विश्वास की कसौटी का खुला उल्लंघन करते हैं ।राष्ट्र के युवाओं को भेदभाव मुक्त व्यवस्था चाहिए, यही आज के समय की राष्ट्रवाणी है , जिसे हर हाल में सुना जाना चाहिए ।
वरिष्ठ सवर्ण नेता विनोद गुप्ता ने कहा यूजीसी एक्ट 2026 हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए काला कानून साबित होगा और इसके विरोध में अगर आवश्यकता हुई तो हम सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
हरि कृष्ण वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की यूजीसी एक्ट 2026 समाज में जातिगत विषमता को बढ़ावा देगा और युवाओं के बीच जातीय वैमनस्यता उत्पन्न कर अनेकों सामाजिक समस्याओं को खड़ा करेगा।
जितेंद्र साहू ने कहा की यह काला कानून समाज में जातीयता का जहर घोलकर सामाजिक ताने-बाने को ध्वस्त करने वाला है। मैं आवाहन करता हूं की सर्व समाज इस कानून का विरोध करें।
विरोध प्रदर्शन के दौरान, हरिकृष्ण वर्मा,अरविंद गुप्ता एडवोकेट,सुनील कुमार गुप्ता,राहुल रावत, संदीप रस्तोगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विरोध प्रदर्शन में रामकृष्ण गुप्ता रोहित गुप्ता, हरिकृष्ण वर्मा, मुकेश गुप्ता संजीव सक्सेना राम कुमार पटेल,विष्णु गुप्ता,कमलेश गुप्ता,सचिन गुप्ता,जितेंद्र साहू,सुनील कुमार गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता,आशीष गुप्ता,साकेत गुप्ता,उत्कर्ष गुप्ता इत्यादि अनेकों लोग उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
