10:15 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

ब्लूमिंगडेल स्कूल में विद्या की देवी माँ सरस्वती को समर्पित पर्व बसन्त पंचमी हर्षोल्लास से मनाया

विद्या की देवी माँ सरस्वती को समर्पित पर्व ‘बसन्त पंचमी’ ब्लूमिंगडेल स्कूल के प्रागंण में अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभा के साथ-साथ अनेक कार्यक्रम भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल प्रबंधन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यापर्ण कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर स्वर संगम की शुरूआत की जिसमें उन्होंने काव्य पाठ, गीत, नृत्य आदि का प्रस्तुतिकरण कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं ने इस विषय पर विभिन्न प्रकार से अपने विचारों को अभिव्यक्त किया।
इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को बसन्त पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को मनाने के कारण से अवगत कराया एवं ज्ञानार्जन के विभिन्न क्षेत्रों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने भी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बसन्त पंचमी की महत्ता पर परिचर्चा करते हुए सदैव अध्ययन करने एवं उन्नति के पथ पर चलने हेतु प्रेरित किया। इस सुअवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस