10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘ग्रीन डे’ का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘ग्रीन डे’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर हरियाली के रंग में रंगा नजर आया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हरे रंग की पोशाक पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हरे रंग से संबंधित गतिविधियों में सहभागिता की। बच्चों को हरी सब्जियों, फलों और पौधों के महŸव के बारे में जानकारी दी गई और वे हरे रंग की पŸोदार सब्जियाँ और फल अपने भोजन में लेकर भी आए। कक्षाओं को हरे रंग की सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित हुआ। बच्चों ने चित्रकला, कविता पाठ और पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति प्रेम का परिचय दिया। बच्चों को हरे रंग के मुखौटे एवं सेब बनाकर उपहारस्वरूप प्रदान किए गए।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि ग्रीन डे का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। आज के समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है और इसकी शुरुआत हमें बचपन से ही करनी चाहिए। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम बच्चों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस