4:46 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

एस के बी इंटर कॉलेज रियोनाई में हर्षोल्लास से मनाई गई प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ

एस के बी इंटर कॉलेज रियोनाई में हर्षोल्लास से मनाई गई प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ
उघैती-आज प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर क्षेत्र के गांव रियोनाई में स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में द्वितीय वर्षगांठ बड़े हर्षौल्लास से मनाई गई सर्वप्रथम कॉलेज के चेयरमैन महेश सक्सेना ने प्रभु श्री राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना एवं एमडी आशीष सक्सेना एवं समस्त स्टाफ ने भी प्रभु श्री राम दरबार के समक्ष पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया इस शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं ने प्रभु श्री राम की सुंदर सुंदर झलकियां प्रस्तुत की इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन महेश सक्सेना ने छात्र छात्राओं को प्रभु श्री राम के बारे में बताया इस मौके पर प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना उप प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा , एडमिनिस्ट्रेटर जे पी सिंह दिनेश माथुर जूनियर कॉर्डिनेटर चेतन वार्ष्णेय,प्राइमरी कॉर्डिनेटर उमेश गुप्ता गौरव श्रीवास्तव ,प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर अंबिका चौहान,सोनम ,पूजा पाल,अंजली मौर्य,अंशिका राठौर ,सारांश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.