7:56 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में लेखपाल को रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम ने पकडा

बिसोली में लेखपाल को रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम ने पकडा।

बदांयू 20 जनवरी।

बदांयू जिले की बिसोली तहसील के गांव जखौरा में लेखपाल सतीश शर्मा को एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम उसे लेकर सिविल लाइंस थाने आई है। लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

बताते हैं कि जखौरा गांव के कई ग्रामीण नेपाल में रहकर काम-धंधा करते हैं वोट बनवाने को एसआईआर में सत्यापन को लेखपाल सतीश शर्मा रूपयों की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों ने लेखपाल सतीश शर्मा को गांव बुला लिया उससे पहले एंटीकरप्शन की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया व रिश्वत देते वक्त रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। इससे गांव में काफी देर हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.