12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बनारस में मणिकर्णिका घाट पर हुए ध्वस्तीकरण विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

बनारस में मणिकर्णिका घाट पर हुए ध्वस्तीकरण विरोध में प्रांतीय आवाह्न पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन। *
बदायूं 19 जनवरी 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में बनारस में मणिकर्णिका घाट पर रानी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित घाट और वहां पर धार्मिक देवी देवताओं की मूर्तियों के ध्वस्तीकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पर धरना प्रदर्शन कर एसडीम विधिक राजेश कुमार सिंह जी को ज्ञापन सौंपा।
धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिस सनातन धर्म की रक्षक बन कर भारतीय जनता पार्टी देश व प्रदेश में आज सत्ता में है आज उन्हीं के शासन में बनारस के अत्यंत प्राचीन मणिकर्णिका घाट जो कि रानी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित किया गया था और वहां पर प्राचीन मूर्तियों का ध्वस्तीकरण किया गया है यह दर्शाता है कि यह पार्टी केवल देवी देवताओं का नाम सत्ता में आने को तो करती है पर आज इस घटना से प्रतीत होता है कि यह सनातन धर्म का बिल्कुल भी मान नहीं रखते।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मन्नालाल सागर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा कि पहली बार प्रयाग माघ मेले में भारत के किसी शंकराचार्य का इतना अपमान हुआ है जो पहले कभी नहीं हुआ है जो पार्टी अपने आप को संतों का रहनुमा बताती है आज उसी के राज में आज संतों का अपमान हो रहा है यह बहुत ही क्षोभ की बात है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनरेगा कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती सुनीता सिंह किसान कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के महासचिव गौरव सिंह राठौर ने कहा की इस मंच के माध्यम से हम मांग करते हैं की जो लोग इसमें दोषी हैं उनकी जांच करके उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।


कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अकबर अहमद डम्पी ,जिला युवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाबू चौधरी ,नदीम खान अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां, पूर्व अध्यक्ष नदीम खान ,सौरभ सिंह ,अजय सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रेमपाल, चांद खां धीरेंद्र सिंह नरेश कुमार ,सत्तार हुसैन, रवि यादव , शमीम अहमद फौजी रईस अहमद,गौरव सिंह कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस