कुंवर गाँव थाना क्षेत्र के गांव निनमा में एक सांड के लगभग 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कौशिक के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सांड को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू के दौरान पुलिस टीम पूरी सतर्कता के साथ मौके पर मौजूद रही। इस अभियान में हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल सुशील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। समय रहते किए गए संयुक्त प्रयासों से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
