मदर एथीना स्कूल में एन0सी0सी0 (राष्ट्रीय कैडेट कोर) गतिविधियों के अंतर्गत कैडेट्स के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन0सी0सी0 अधिकारी कर्नल श्रीमान देवाशीष बरेली 21 बटालियन द्वारा कैडेट्स को ड्रिल, अनुशासन, परेड, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व कौशल एवं राष्ट्रसेवा से संबंधित महŸवपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने, टीम भावना विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व संभालने के गुर भी सिखाए गए। एन0सी0सी0 अधिकारी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि एन0सी0सी0 न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है। कैडेट्स ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और दिए गए निर्देशों का पूर्ण निष्ठा से पालन किया।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि एन0सी0सी0 जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के कैडेट्स इस प्रकार के प्रशिक्षण से लाभान्वित होकर भविष्य में देश और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनेंगे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
