10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

ट्रैक्टर के भव्य शोरूम का विधायक महेश गुप्ता ने किया उद्घाटन

ट्रैक्टर के भव्य शोरूम का विधायक महेश गुप्ता ने किया उद्घाटन
किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का लाभ
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सतेती गजा पट्टी में बृहस्पतिवार को न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी के भव्य शोरूम का शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शोरूम बिल्सी और सहसवान तहसील क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। इससे किसानों को आधुनिक तकनीक से लैस बेहतर ट्रैक्टर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे खेती-किसानी और अधिक उन्नत व लाभकारी बनेगी। विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस प्रकार के शोरूम खुलने से किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि यंत्र स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगे और उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। शोरूम के संचालक शिव शर्मा ने बताया कि न्यू हॉलैंड कंपनी के विभिन्न मॉडल के ट्रैक्टर यहां उपलब्ध रहेंगे। साथ ही किसानों को ट्रैक्टर की विशेषताओं, ईंधन क्षमता, रखरखाव और आधुनिक तकनीक से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को बिक्री के साथ-साथ बेहतर सर्विस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह चौहान, बीकेश कुमार सिंह, बबलू सिंह, विपिन शर्मा, शैलेश सिंह, पवन शर्मा, सुमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस