श्रध्दा के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व
बिल्सी। बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति का पर्व लोगों ने श्रध्दा पूर्वक मनाया। घरोें में पूजा अर्चना का गरीबों को वस्तुओं का दान किया गया। नगर के बदायूं रोड पर सपा नगराध्यक्ष कवींद्र सक्सेना के कैंप कार्यालय खिचड़ी भोज कराया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर खिचड़ी को खाया। इस मौके सपा नेता उदयवीर शाक्य, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। इधर अंबियापर चौराहे और बह्मदेव स्थान पर भी लोगों ने खिचड़ी भोज कराया। जिसमें पूर्व चैयरमेन अनुज वाष्र्णेय, मृदुल शर्मा, राहुल शर्मा, रवि शर्मा, निखिल चौहान, अर्पित शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा नगर में बालाजी चौक पर बाबा एप्लाइसेंस, खैरी रोड पर बालाजी मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर समेत अन्य स्थानों पर भी लोगों ने खिचड़ी का वितरण कर पुण्य कमाया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
