10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में महर्षि महेश योगी जी का 109वें जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में महर्षि महेश योगी जी के 109वें जन्म दिवस को ‘महर्षि ज्ञान युग दिवस’ के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ ध्यान शिक्षिका वंदना पांडे एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक शर्मा जी के द्वारा गुरु परंपरा पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिससे समस्त विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी पूजा करते हुए महर्षि जी के द्वारा बताए गए नैतिक मूल्यों का स्मरण किया। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय में कार्यक्रम का संचालन विद्यालय सांस्कृतिक प्रभारी मंजू सक्सेना के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस