।
देर रात नगर भ्रमण कर रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन व शेल्टर होम में पहुंचकर जरूरतमंद गरीबों की सुनी समस्यायें।
बदायूं। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा रज़ा ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए देर रात नगर के विभिन्न स्थानों पर जैसे प्राइवेट बस स्टैंड पर बने अस्थायी रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, शेल्टर होम सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।



कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान साफ नजर आई। जरूरतमंदो ने कहा कि इस भीषण ठंड में कंबल मिलना उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है। उन्होंने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा एवं चेयरमैन फात्मा रज़ा का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को जरूरतमंद गरीबों के लिए संजीवनी बताया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
