10:13 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में हटा अतिक्रमण, प्रशासन पर व्यापारियों ने लगाया पक्षपात का आरोप

बदांयू 8 जनवरी।

बदायूं में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे और फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान व्यापारियों ने पक्षपात का आरोप लगाया और टीम से नोकझोंक हुई। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासनिक टीम ने कुछ दुकानों के बाहर बने फुटपाथ, लोहे के एंगल और स्थायी ढांचों को नजरअंदाज कर दिया और उन पर कार्रवाई नहीं की ।

अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट सुरेशपाल कर रहे थे। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों से अपील की जा रही है कि वे स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस