।
अभी से शुरू किया जनसंपर्क,भाजपा से चुनाव लड़ने का दिया संकेत।
बदांयू 8 जनवरी।
बिल्सी के पूर्व पालिका अध्यक्ष,बाबा इंटरनेशनल स्कूल , बाबा ग्रुप के चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिक शुरुआत ही भाजपा से हुई है विश्वास है इस बार पार्टी हाईकमान बिल्सी या सहसवान से मुझे ही टिकट देंगी।
अनुज वार्ष्णेय ने पहली बार बिल्सी नगर पालिका का चुनाव भाजपा के टिकट पर जीत कर अपना परचम लहराया। काफी समय से वह भाजपा से जुड़े भी है। उन्होंने पिछली बार भी बिल्सी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी थी लेकिन ऐन उन्हें टिकट नहीं मिल सका। जबकि उनके समाजवादी पार्टी से बिल्सी विधानसभा चुनाव लड़ने की भी खबरें आई। लेकिन अनुज वार्ष्णेय ने भाजपा नहीं छोड़ी व भाजपा प्रत्याशी को जिताने में अहम् भूमिका निभाई।
इस बारे में जब अनुज वार्ष्णेय से पूछा कि जिले में एक वैश्य विधायक है तो क्या जिले से भाजपा दूसरे वैश्य प्रत्याशी को टिकट देगी तो बोले- शेखूपुर व बिल्सी विधानसभा जिले का उदाहरण है दोनों जगह शाक्य प्रत्याशी चुनाव लड़ें।
अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि पूर्ण विश्वास है इस वार भाजपा हाईकमान सहसवान या बिल्सी विधानसभा से मेरे नाम पर विचार करेंगी। कहीं से भी टिकट मिला तो पूरे दमखम से चुनाव जीतकर दिखाऊंगा।
उन्होंने कहा बिल्सी विधानसभा में वेसे भी मुझे हर जाति का समर्थन हासिल है, अगर भाजपा से टिकट ना मिले तो- बोले जनता की मांग है युवा व लोकल प्रत्याशी की, पार्टी से टिकट ना मिला तो निर्दलीय लडकर चुनाव जीत कर दिखाएंगे। इस बार क्षेत्र की जनता मन बना चुकी है,अनुज को जिताकर विधानसभा भेजने की।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
