7:03 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

पाइप लाइन से दूषित पानी, कहीं बना ना दे इंदौर की कहानी ?

बदायूं। मध्य प्रदेश में दूषित पेयजल आपूर्ति की कहानी किसी से छिपी नहीं है पर लगता है कि बदायूं में नागरिकों को पेयजल आपूर्ति करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है कि दूषित पेयजल की आपूर्ति बदायूं में अपना क्या रंग दिखा सकती है।
मामला बदायूं शहर से आवास विकास कालोनी कीे ओर जाने वाले मुरादाबाद फर्रूखाबाद राजमार्ग पर डा संतोख सिंह के अस्पताल से आगे स्थित जैन अस्पताल के सामने का है जहां पन्द्रह दिन पूर्व किसी भारी वाहन के गुजरते समय पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइन लाइन का पाइप फट गया और उससे सडक पर पानी का बहाव शुरू हो गया जो आज तक निरंतर हो रहा है। दुख की बात यह है कि पेयजल आपूर्ति करने वाले इससे लीकेज से दूषित पानी पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन में उतर रहा है और इसी दूषित पानी को क्षेत्र के नागरिक पन्द्रह दिन से पी रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस