।
बदायूँ 5 जनवरी।
उझानी क्षेत्र की किशोरी का पोस्टमार्टम कराने आए उझानी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई ड्यूटी के दौरान अचानक दरोगा की तबीयत बिगड़ी और तेज सीने में दर्द हुआ उनको कर्मचारियों ने सीपीआर देने की कोशिश भी की लेकिन हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

मामला बदायूं के पोस्टमार्टम हाउस का है जहां उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा कुंवरपाल 55 वर्षीय की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जाता है SI कुंवर पाल को सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़े साथी कर्मचारियों ने उनको सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने SI कुमरपाल को मृत घोषित कर दिया। 

हादसे की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए घटना की जानकारी SI कुंवरपाल के परिजनों को दे दी गई है और परिजन बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं। SI कुंवरपाल मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के नरोरा के रहने वाले थे और संभल जनपद के चंदौसी में आवास बना कर रहे थे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
