बदायूं बीज व्यापारी सेवा समिति द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी सेवा समिति का 36 वा वार्षिक अधिवेशन कृष्ण लॉन बदायूं में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ प्रदेश भर से आय हुए व्यापारियों ने इस आयोजन का मुख्य विषय बीज अधिनियम 2025 का विरोध करना था। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि माननीय आरके त्रिवेदी पूर्व निदेशक /सदस्य सीड बिल कमेटी व विशिष्ट अतिथि रमन पाल उप्पल सेक्रेटरी जनरल एन.एस.आई ने सभी उपस्थित बीज व्यापारियों की समस्याओं को साथ सीड बिल में होने जा रही कठिनाइयों को सुना और आश्वासन दिया कि आज के अधिवेशन में जो प्रस्ताव पारित किया जा रहे हैं उनकी लेखवध भर के हमें भेजें हम ऐसा कोई कानून पास नहीं होने देंगे जिससे व्यापारियों का अहित हो।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश चोला ने वर्तमान सीड बिल को काला कानून बताया और कहा कि ऐसे बिल से सभी बीज व्यापारियों का कारोबार ठप हो जाएगा। अगर हमारी आवाज को दबाकर बिल बनाया जाता है तो हम बंदी का आह्वान कर पूरे प्रदेश व राष्ट्र में आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
इस विशाल अधिवेशन में बदायूं बीज व्यापारी सेवा समिति के जिला अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने सीड बिल 2025 पर रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कानून से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा जो कानून व्यापार व्यावहारिक नहीं है उसे ठोक देना हम सब का उत्पीड़न है इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देना है।
जिला महामंत्री आदित्य गुप्ता ने आवाज उठाई कि पहले सरकार लैब आदि को अपडेट कर लें एक लाइसेंस पर ही पूरा देश में वीर व्यापारी को कारोबार की छूट मिले सरकार को ऐसा कानून बनना चाहिए जो सरल हो जिसको हम सब अपना सके।
विधि संयोजक अरविंद गुप्ता ने सरकार से मांग की की पूरे देश को कृषि जगत से जुड़े कंपनियां व्यापारियों से चर्चा करके ही कानून बनाया जाए किसानों का हिट हम भी चाहते हैं लेकिन कृषि जगत में दिए जा रहे योगदान को अनदेखा न किया जाए।
इस अधिवेशन में नारायण सीड्स ,पाली सीड्स,लाइन मशीनस ,गोल्डी सीड्स,यूनिगोल्ड एग्रो,प्रकर्ति सीड्स,जेसी सीड्स,क्रिस्टल सीड्स, गुडमैन सेट क्रिस्टल सी आदि के स्टाल भी प्रदर्शित किए गए।
उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी सेवा समिति ने सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ,महामंत्री आदित्य गुप्ता ,कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग उपाध्यक्ष आशु गर्ग, संगठन मंत्री जमुना प्रसाद उर्फ छोटू भाई ,संयोजक उमेश चंद्र शर्मा ,विधि संयोजक अरविंद गुप्ता , मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल व संरक्षक विनीत शर्मा को सम्मानित किया।
इस सम्मेलन को सफल बनाने में राकेश ढींगरा मुजफ्फरनगर,श्रीकांत गुप्ता बिलारी, भूपेश गुप्ता बिसौली ,सुधीर सोमानी बिल्सी ,अजीत सक्सेना बिल्सी आदि व्यापारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
