4:40 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी प्रापर्टी डीलरों में लेनदेन का विवाद, भाड़े के हत्यारों से हत्या करा देने का आरोप ?

कोतवाली पुलिस को ओडियो किल्प के साथ पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर।

उझानी-बदांयू 1 फरवरी।

नगर के गद्दी टौला कृष्णा कालौनी निवासी प्रोपर्टी डीलर नवल किशोर पुत्र मंगली राम ने नगर के दो प्रोपर्टी डीलरों सहित तीन लोगों से जान का खतरा बताते हुए कल कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया वहीं आज जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। कहना है आपसी लेनदेन के विवाद का पहले ही निबटारा हो चुका है। पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।

शिकायती पत्र में नवल किशोर ने लिखा है कि उसका कुछ समय पहले तक नगर के गद्दी टौला निवासी राजू मोर्य व नारायण गंज निवासी ब्रजेश कुमार से साझेदारी में प्रापर्टी का बिजनेस चलता था। कुछ समय पहले लेनदेन को लेकर धंधा अलग कर लिया। कुछ संभ्रांत लोगों ने लेन-देन के विवाद को समाप्त करा दिया।

फिर भी आरोपी मुझसे दुश्मनी मानने लगे। ब्रजेश के मोबाइल से राजू मोर्य की बातों की ओडियो किल्प किसी तरह नवल किशोर को मिल गई सुनने पर जानकारी हुई कि उन्हें भाडे के हत्यारों से हत्या कराने की बातें की जा रही है।

शिकायती पत्र में नवल किशोर ने लिखा कि 30 दिसंबर को आरोपी राजू मोर्य दो अन्य लोगों के साथ जिनका मुंह ढका था हाथों में तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर गये। पीड़ित ने लिखा कि मेरे साथ कोई अनहोनी होती है तो जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। नवल किशोर ने लिखा कि उसके पास कई आरोपियों की ओडियो किल्प सबूत के तौर पर मौजूद हैं। अब दूध का दूध व पानी का पानी पुलिस की तहकीकात में ही निकल कर आएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस