5:51 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

चार दिन से बिजली गुल, लोगों ने किया प्रदर्शन

बिल्सी । नगर के शेखपुर चौराहे के निकट चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
यह समस्या चार दिन पहले तब शुरू हुई जब एक ट्रक ने बिजली के तीन खंभों को टक्कर मारकर तोड दिया। इससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की थी।
हालांकि, उनका आरोप है कि अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे उनमे आक्राश बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर बेजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि क्षतिग्रस्त खंभों को तुरंत बदलकर बिजली आपूर्ति सूचारू की जाए!
इस मौके पर सरेश चंद्र, रूम सिंह, विनोद, मृकेश राहल, इकरार, अंगूरी देवी, मिथलेश देवी, महेश, राज सागर तेज सिंह, अमन, रामसनेही, पातीराम, खरशी राम, मटरू लाल, सलोनी, पप्प, अंकित, अवि, आकाश और राजीव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे!

विज्ञापन एक्सप्रेस