वजीरगंज बदायूं
कस्बा सैदपुर में विद्या भारती विद्यालय के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर सैदपुर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती डॉक्टर स्वाति रंजन गुप्ता प्रवक्ता सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज बिसौली ने बोलते हुए परिवार प्रबोधन सामाजिक समरसता नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण के विषय पर महिलाओं को जागरूक किया वहीं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती कृष्णा गुप्ता सभासद नगर पालिका बिसौली ने अपने भाषण में महिलाओं से आज की कृतियों के विषय में विस्तार से बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती सविता शर्मा ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने आज वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है
इस मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार व्यवस्थापक कृपा शंकर शर्मा कोषाध्यक्ष सौरभ महेश्वरी जिला निरीक्षक संदीप मिश्रा प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह अतेंद्र पाल सिंह प्रधानाचार्य वजीरगंज अंकित कुमार प्रधानाचार्य वगरैन जितेंद्र सिंह प्रधानाचार्य गौठा के साथ-साथ स्थानी महिलाओं एवं बच्चों ने कार्यक्रम में सहभागिता की

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com