12:24 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

ड्रीम जोन इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

इस्लामनगर : क्षेत्र के ड्रीम जोन इंटरनेशनल स्कूल में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष दया शंकर गुप्ता भट्टे वाले, दीपक सेठ भट्टे वाले , प्रवीन गुप्ता, स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर सन्दीप वार्ष्णेय, एकता गुप्ता, वाइस प्रिंसिपल विनोद यादव, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे ।
पिछले ग्यारह वर्षों से लगातार स्कूल तुलसी पूजन दिवस मनाकर सनातन संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों के लिए कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस