12:25 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर नगरपंचायत अध्यक्ष सहित तीन पर ई-निविदा से छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज

बदांयू 25 दिसंबर।

बदायूं के अलापुर नगर पंचायत कार्यालय में ई-निविदा प्रक्रिया में कथित छेड़छाड़ के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष हुमा बी, उनके पति फहीमउद्दीन और एक लिपिक गार्गी गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार के हस्ताक्षर स्कैन कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए, जिससे ई-निविदाओं की तिथियों में बदलाव किया गया और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीओ उझानी को जांच सौंपी गई है। चेयरमैन के पति फहीमउद्दीन ने इस मुकदमे को राजनीतिक विद्वेष का परिणाम बताया है और डीआईजी बरेली रेंज को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस