11:24 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- सांसद खेल महोत्सव में विजेताओं ने पाऐ मेडल व ट्राॅफी, केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

आज सांसद खेल महोत्सव के समापन पर नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने अतिथियों का किया स्वागत।

उझानी- बदांयू 25 दिसंबर।

महात्मा गाँधी नगर पालिका इंटर कालेज के खेल मैदान पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव का आज भव्य और दिव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अथिति केंद्रीय राज्यमंत्री आदरणीय बीएल वर्मा ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर समापन समारोह का शुभारंभ किया।

समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का लाइव सम्बोधन एलईडी बॉल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे अतिथियों संग छात्र छात्राओं ने सुना।

समारोह में विशिष्ठ अथिति के रूप मे जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता , सदर विधायक महेश चंद गुप्ता , पूर्व राज्यमंत्री उप्र सरकार विमल कृष्ण अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति वर्षा यादव , हर्षवर्धन राजपूत, भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, ब्लाक प्रमुख शिशुपाल पाल शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, राणा प्रताप सिंह, विश्वजीत गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल,अरूण अग्रवाल, राहुल शंखधार,अजय तोमर, सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

समापन समारोह कार्यक्रम के आयोजक अरुण अग्रवाल, योगेश प्रताप, अमित ऋचारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी, पीटीआई, कोच उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संदीप सक्सेना ब दिवाकर वर्मा एडवोकेट ने किया।

आज तक आयोजित खैलकूद प्रतियोगिताओं में जूनियर, सब जूनियर वर्ग बालक एवं बालिकाओं की कबड्डी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बॉलीवाल, फुटबाल, जुडो के सभी वर्गो के अपने श्रेणी के विजेता एवं उपविजेता को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र के साथ मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस