नए साल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा नियमों में बदलाव किया है। अब RFID कार्ड मिलने के 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करना अनिवार्य होगा, वहीं दर्शन के बाद 24 घंटे के अंदर कटरा लौटना होगा। नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इसका उद्देश्य भवन क्षेत्र में भीड़भाड़ रोकना, दुर्घटनाओं का खतरा कम करना और बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
