।
बदांयू 23 दिसंबर।
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में सियार ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया है। गांव रेवा व निधानपुरा में सियार ने खेत पर काम कर रहे निधानपुरा गांव की रामकली 50 पत्नी गंगाधर, तेजपाल 19 पुत्र राजेश, शिशुपाल 50 पुत्र डूमर को हमला कर लहूलुहान कर घायल कर दिया ।
रेवा गांव की रहने वाली नन्हीं 42 पत्नी गफूरी, फिजा 16 पुत्री गफूरी व नैन्सी 15 पुत्री रामनिवास को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ककोडा गांव में भी सियार ने आतंक मचाया सत्यप्रकाश 28 पुत्र होरी लाल को हमला कर उसे भी लहूलुहान कर दिया।
अचानक ग्रामीणों पर सियार के हमले से हड़कंप मच गया। घायलो को उझानी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
