7:02 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

प्रबंधक शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया सेठ श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

सेठ श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जूनियर एवं सीनियर वर्ग का भव्य उद्घाटन वरिष्ठ समाज सेवी एवं प्रबंधक श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने बैटिंग करते हुए किया किया जबकि बो लिंग प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने की। प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साह वर्धन किया।
विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के सेवानिवृत्त चीफ प्रॉक्टर एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बदायूं के निवर्तमान जिला मंत्री श्री राजीव प्रकाश गुप्ता रहे।
आज का पहला मैच एस के इलेक्ट्रिकल ईगल और एस के रन मशीन के बीच खेला गया जिसे एस के रन मशीन ने 7 विकेट से जीता। मैन ऑफ़ द मैच ओम देव रहे जिन्होंने बहुत ही अच्छी बैटिंग और फील्डिंग की।
दूसरा मैच एसके स्काई वॉरियर्स और एस के पावर हिटर्स के बीच खेला गया यह मैच एस के स्काई वॉरियर्स द्वारा8 विकेट से जीता गया इसमें मैन ऑफ द मैच निशांत रहे, जिन्होंने शानदार बैटिंग ,बॉलिंग और फील्डिंग करके अपनी टीम को विजय हासिल कराई।
जबकि तीसरा मैच एसके सुपर जायंट्स और और एस के ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया जो एस के सुपर जॉइंट्स द्वारा 8 रन से जीता गया। मैन ऑफ़ द मैच अनुराग रहे। विजेता टीम के टीम मैनेजर रितेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों के लिए पार्टी देने कीघोषणा की ‌।
निष्पक्ष एवं तटस्थ अंपायरिंग पंकज शर्मा , डॉक्टर शिव कुमार एवं रविंद्र कुमार सिंह द्वारा की गई जबकि मैच का आंखों देखा हाल श्री राम ,मनोज कुमार एवं कल्पित सिंह द्वारा प्रसारित किया गया। स्कोरिंग का कार्य संदीप कुमार और पंकज शर्मा द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने बहुत ही शानदार आयोजन संपन्न करवाया जिसमें क्रीडा प्रवक्ता रमेश सिंह एवं टूर्नामेंट कोषाध्यक्ष रितेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस