5:53 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कहानी प्रतियोगिता आयोजित

बदांयू जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कहानी प्रतियोगिता आयोजित

बदांयू 21 दिसंबर।

बदायूं के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बीती शाम कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन डायट प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि कहानी शिक्षण कार्य में एक कला है जोकि बच्चों के लिए रूचिकर भी है।

वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार शर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शत प्रतिशत प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होती रहती है ताकि नवाचारी शिक्षकों की प्रतिभा आगे लाई जा सके।

कार्यक्रम की नोडल गीता सिंह द्वारा बताया गया कि कहानी सुनाओ प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर हेतु थी जिसमें दोनों स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्तर पर चयनित प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र और पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागी अग्रिम निर्देश मिलने पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक समिति के जज असिस्टेंट प्रोफेसर डा. बबिता यादव, डा. शालू गुप्ता एवं डा. प्रेमचंद की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस