शिविर में विद्युत बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी

आसफपुर – क्षेत्र के गांव द्वंदपुर में विद्युत उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में आसफपुर विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी ने विद्युत कर्मियों के साथ मिलकर विद्युत बिल जमा कराने को शिविर का आयोजन किया जिसमें आसफपुर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा कर भारी छूट का लाभ उठाया ।
इस दौरान विद्युत उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार , विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी , राहुल कुमार , ऋषि पाल सिंह , यशवीर सिंह , जितेंद्र कुमार , विशाल शंख धार सहित विद्युत शिविर में क्षेत्रीय विद्युत उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही । यह विद्युत शिविर रविवार सुबह 10 बजे से देर शाम तक जारी रहा ।
यह जानकारी विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी ने दी ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com