10:15 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में घने कोहरे का रेड अलर्ट, सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड सूर्य देव नदारद

अगले पांच दिनों तक कोहरे से राहत नहीं । सुबह-शाम ज्यादा घना कोहरा छाएगा।

बदांयू 19 दिसंबर।

बदांयू जनपद को घने कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। कोहरा और स्मॉग के असर ने जन जीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन तक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। सीजन में शुक्रवार का दिन सबसे सर्द रहा है।आज सूर्यदेव भी नदारद रहे।

आज दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी पांच दिन तक कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। बदांयू सहित बेस्ट यूपी में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा। आगामी दिनों में सर्दी और कोहरा और बढ़ेगा।

उधर, बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राथमिक स्कूलों में दो दिन का अवकाश किया है। इसके तहत अब जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक छुट्टी व 9 से 12 की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी।

यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, मदरसा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध जिले के सभी स्कूलों में अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार ठंड और कोहरा आने वाले दिनों में बना रहेगा। सुबह के समय कम तापमान और घना कोहरा बच्चों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा था। सुबह जल्दी घर से निकलने पर सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में स्कूलों के समय में किए गए इस बदलाव से छात्रों को काफी राहत मिलेगी।
बोर्ड परीक्षाएं या अन्य निर्धारित परीक्षाएं पुरानी समय-सारिणी के अनुसार ही आयोजित होंगी। सभी स्कूल प्रबंधनों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

कोहरे में वाहन चालक इन बातों का रखें ध्यान।

लाइट्स का सही उपयोग करें। हेड लाइट्स हमेशा लो बीम पर रखें।
दूरी बनाए रखें आगे वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में टक्कर से बचने के लिए।
बार-बार लेन बदलने से बचें इससे पीछे के ड्राइवरों को भ्रम हो सकता है और हादसा हो सकता है।
अपना ध्यान केंद्रित करें रेडियो बंद करें फोन दूर रखें और पूरा ध्यान सड़क पर रखें। खिड़की थोड़ी खोलकर आवाजें भी सुनें।
डिफॉगर का प्रयोग करें विंडशील्ड पर जमने वाली धुंध हटाने के लिए डिफॉगर ऑन रखें।
सावधानी से ब्रेक लगाएं अचानक तेज ब्रेक न लगाएं। धीरे-धीरे ब्रेक लगाएं खासकर मोड़ पर।
वाहन को सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर रोक दें और कोहरा छटने का इंतजार करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस