1:25 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कालूपुर में तहसील प्रशासन ने विवादित चकमार्ग का सीमांकन करवाकर मिट्टी डलवाई

बिसौली ( बदायूं ) – बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव कालूपुर में लंबे समय से विवादित चकमार्ग गाटा संख्या 4/o ०193 हेक्टेयर का तहसील प्रशासन की टीम ने सीमांकन करवाकर चकरोड पर मिट्टी डलवाने का कार्य कराया इस दौरान नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव , राजस्व निरीक्षक शादाब अली , लेखपाल संदीप कुमार , सचिन भाटी , आदित्य कुमार व ग्राम प्रधान सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
चकरोड की पैमाईश के समय ग्रामीण पक्षगण काली चरण व गोविंद आदि की मौजूदगी रही।
बताया जा रहा है विवादित चकमार्ग काफी लंबे समय से विवादास्पद रहा इस जनहित से संबंधित समस्या के समाधान हेतु नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने सक्रियता के साथ कड़ा कदम उठाया ।
यह जानकारी बिसौली नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने दी ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.