8:20 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया

बिसौली। नगर में नामी कंपनी उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत अधिकारी दीप सिंह की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
यह बता दे। 17 दिसंबर को थाना क्षेत्र के बाजार का सर्वे किया गया, जिसमें एक दुकानदार द्वारा उषा कंपनी के नकली सामान का भंडारण एवं बिक्री किए जाने की जानकारी मिली। इस संबंध में थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। इसके पश्चात टीपू सिंह एवं उनकी टीम ने शाम लगभग 6:30 बजे पुलिस टीम के साथ कस्बा स्थित तहसील के पीछे स्थित गोदाम, नीरज इलेक्ट्रिकल्स पर छापा मारा। दुकान की तलाशी के दौरान उषा कंपनी के नाम से लगे नकली होलोग्राम सहित 27 मिक्सर ग्राइंडर, 20 प्रेस, 33 अन्य उपकरण, 18 ग्राउंड कंपनी के होलोग्राम एवं 30 उषा के होलोग्राम बरामद किए गए। दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम नीरज अग्रवाल बताया। जांच में पाया गया कि सभी उत्पादों के डिब्बों पर उषा कंपनी के नकली होलोग्राम लगे थे। पुलिस ने सभी बरामद माल को कब्जे में लेकर थाने में सपुर्द किया, जिसे बतौर नमूना सील कर सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कॉपीराइट एक्ट की धारा 63/65 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस