संस्कार भारती जनपद बदायूं की बैठक अपराह्न बाद सरस्वती शिशु मंदिर मोहल्ला मीरा सराय की चौकी पर आहूत की गई जिसमें संगठन के विस्तार,सनातनी संस्कार के विस्तार व जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम के संयोजन बिंदुओं पर चर्चा की गई।
भारत के भिन्न भिन्न प्रदेश से कलाकारों द्वारा संयोजित कार्यक्रम के माध्यम से जन मानस में प्रचार और प्रसार करने की उद्देश्य से जनपद अलीगढ़ में संस्कार भारती की इकाई शाखा दिनांक को अलीगढ़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम संघगंगा के तीन भगीरथ महानाटय में सम्मिलित होने के लिए जाने वाले पदाधिकारियों व सदस्यों की संख्या निर्धारित करने के लिए कहा लगभग 10 लोगों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं व कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया तथा संघगंगा के भगीरथ महानाट्य कार्यक्रम अलीगढ़ को अधिक से अधिक जागरूक करने का प्रयास का सनातनी समाज में प्रचार व प्रसार करने को लेकर अधिक संख्या में पहुंचने की चर्चा रही।
आज की बैठक में कार्यक्रम में अशोक साहू जिला अध्यक्ष ,अशोक सक्सेना जिला मंत्री,मदन मोहन कला संयोजक, डॉ गीतम सिंह प्रांतीय सदस्य ,बिन्नी बाबू उपाध्यक्ष,रबिंद्र मोहन सक्सेना उपाध्यक्ष,प्रमोद कुमार शर्मा उपाध्यक्ष सहित,शंशाक रायजादा सहित मातृशक्ति से डॉ प्रतिभा मिश्रा प्रांतीय मात्र संयोजिका, सीमा शर्मा कोषाध्य,पूनम रस्तोगी दृश्य कला नगर प्रमुख,डॉ उमा गौर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com