10:13 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शिक्षामित्र रत्नेश कुमार यादव के आवास पर जाकर संवेदना व्यक्त की

एस आई आर की ड्यूटी में लगे शिक्षा मित्र की मौत , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपए व एक सरकारी नौकरी देने की मांग की
आसफपुर ( बदायूं ) – हाल ही में विगत दिनों क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी शिक्षा मित्र रत्नेश कुमार की एस आई आर प्रक्रिया के चलते ड्यूटी लगी थी इसके चलते काम की अधिकता के दबाव में शिक्षा मित्र रत्नेश कुमार की अवसाद में मौत हुई थी ।
इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय व अन्य पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी ।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने शिक्षा विभाग के शीर्ष स्तरीय अधिकारियों से उनके संपर्क सूत्र पर वार्ता की और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द एक करोड़ रुपए की सहायता राशि व मृतक के आश्रित को एक सरकारी नौकरी देने की सरकार से मांग की ।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने इस दुख भरी घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने व हर संभव मदद करने का आवाह्न किया ।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय सहित जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह , जिला पंचायत सदस्य रहेडिया की रजनी सिंह , उपाध्यक्ष अंकित चौहान , सोमेंद्र सिंह यादव , सफी अहमद उपाध्यक्ष यूथ सेवा दल, जिला महासचिव किशनवीर मौर्य ,इकबाल हुसैन , सद्दाम हुसैन , रियासत खां, राजवीर सिंह यादव , सहित शिक्षा मित्र की शोक सभा में अखिलेश यादव , अतर सिंह यादव , सुधीर कुमार उपाध्याय व स्थानीय ग्राम मोहकमपुर समस्त ग्राम वासियों के अलावा आस पास के गांव दबथरा, मलखानपुर , मानपुर , पिसनहारी, ठिरिया, सैंडोला आदि गांव के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस