।
बदांयू 16 दिसंबर ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुऐ कल भुने हुए चने को रंग से चमकदार बनाने की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते उझानी में छापा मारकर 9 कुंतल भुना चना ज़ब्त कर उन्हें जांच को प्रयोगशाला भेज दिया है।
उझानी स्थित रजा ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर की गई जांच में भुना हुआ चना संदिग्ध पाया गया, जिस पर विभागीय टीम ने तुरंत नमूना संग्रहीत किया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद लगभग पांच कुतंल भुना हुआ चना जब्त कर चने को नियमानुसार सीज कर दिया ।
वहीं सरौरा में आला हजरत ट्रेडर्स पर लगभग 5 कुंतल चना को सीज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त सीएल यादव के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह,माता शंकर बिंद, करण सिंह एवं प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
