6:06 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – पुलिस ने बैंक शाखा का निरीक्षण किया

आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह व हेड कांस्टेबल प्यारे खां ने पुलिस टीम के साथ स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा परिसर में चेकिंग अभियान चलाया ।
इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह ने बैंक परिसर के इर्द गिर्द लोगों से आवश्यक पूंछ ताँछ की व सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया ।
इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी , देव रस्तोगी , प्रगति मिश्रा , रजनीश कुमार यादव , प्रदीप कुमार सिंह , विक्रम मौर्य व पी आर डी जवान मदन लाल मौजूद रहे ।
यह जानकारी पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.