3:53 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन की टक्कर से सी एच सी परिसर में सरकारी हैंड पंप क्षतिग्रस्त

घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन की टक्कर से सी एच सी परिसर में खड़ा सरकारी हैंड पंप क्षतिग्रस्त ,
तीमारदार पीने के पानी को परेशान
आसफपुर ( बदायूं ) – तेजी से बदलते मौसम में घने कोहरे के चलते स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़े सरकारी हैंड पंप को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे हैंड पंप क्षतिग्रस्त हो गया
बताया जा रहा है कि बीती रात रविवार को किसी अज्ञात वाहन चालक ने सरकारी हैंड पंप को टक्कर मार दी । सरकारी हैंड पंप क्षतिग्रस्त होने से यहां पर आने वाले रोगी व उनके तीमारदारों को पीने के पानी की खास दिक्कत हो रही है इस मामले की जानकारी यहां के चिकित्सा अधीक्षक ने स्थानीय खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला को दी है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.